1/14/2010

पत्नी और प्रेमिका

लघुकथा
पति का एक महिला से चक्कर चल गया। और पत्नी के आगे उसका खुलासा हो गया। घर में आये दिन उस बात को लेकर कलह शुरू हो गयी। पत्नी अपने को असुरक्षित महसूस करने लगी और उसकी प्रतिक्रिया कई रूप में पति के सामने आने लगी।
एक दिन पति को एकाएक एक तरक़ीब सूझी। उसने दो मनगढंत प्रेम के किस्से पत्नी के सामने उजागर कर दिये। सब कुछ ठीक-ठाक हो गया।
पत्नी को लगा। पति दिलफ़ेंक है और वह किसी एक के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में वह सुरक्षित है। प्रेमिकाएं बदलती रहतीं। इससे उसे कोई ख़तना नहीं। वह तो पत्नी है।

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

नो कमेंट. :)