5/09/2012

रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर ताजा टीवी का लाइव शो



















कोलकाताः कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर आधे घंटे के एक लाइव शो प्रसारण ताज़ा टीवी पर किया गया। इस कार्यक्रम में रवीन्द्रनाथ के साहित्य व चिन्तन की प्रासंगिकता को रेखांकित किया गया। 8 मई 2012 की रात साढ़े आठ बजे यह प्रसारित हुआ। इस कार्यक्रम में साहित्यकार व पत्रकार डॉ.अभिज्ञात ने कहा कि रवीन्द्रनाथ ने साहित्य में शार्टकट नहीं खोजा। वे सतत रचनाशीलता के पक्षधर थे और उन्होंने जीवन को समग्रता में देखा और जीवन को समग्र रूप में देखने की दृष्टि दी। उन्होंने सिर्फ साहित्य नहीं रचा उन्होंने एक संस्कृति की रचना की, जिसमें साहित्य, संगीत, जीवनदर्शन, शिक्षा, कला जैसी कितनी ही चीजों का समावेश है। इस अवसर पर रवीन्द्र संगीत का हिन्दी अनुवाद करने वाले दाऊलाल कोठारी ने भी भाग लिया और रवीन्द्रनाथ की कुछ रचनाओं के हिन्दी गीतानुवाद का पाठ किया।

कोई टिप्पणी नहीं: