12/17/2014

डॉ.अभिज्ञात के भोजपुरी गीत 'चान लागे लू' की रिकार्डिंग





कोलकाताः सुपरिचित साहित्यकार डॉ.अभिज्ञात के प्रसिद्ध भोजपुरी गीत 'चान लागे लू' की रिकार्डिंग हो गयी है। अब जल्द ही उसका वीडियो शूट होगा। इस गीत को गाया है संतोष शर्मा ने और इस वी़डियो एलबम का नाम होगा फेसबुक पर फ्रैड खोजेली। इसे संगीतबद्ध किया है नागेन्द्र नृपांशु ने। वीडियो में अन्य गीत उमेश छैला एवं पप्पू ने लिखे हैं तथा इसमें संतोष शर्मा के अलावा प्रतिभा सिंह ने भी गायन किया है। संतोष का यह पहला सीडी होगा जबकि प्रतिभा भोजपुरी की सुपरिचित व स्थापित गायिका हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ.अभिज्ञात की कविता, कहानी व उपन्यास विधा में 11 पुस्तकें प्रकाशित हैं। वे भोजपुरी में भी लिखते हैं तथा उनका यह गीत पहले ही इतना लोकप्रिय है कि कई लोग उसे प्रचलित लोकगीतों के क्रम में शामिल कर लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: