3/25/2014

कविता प्रवाह



साभार: सन्मार्ग, कोलकाता, 25 मार्च 2014
कविता प्रवाह में बही शब्दधारा 
कोलकाता : प्रसार भारती की ओर से सोमवार को रोटरी सदन में आयोजित कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपनी ह्रïदय स्पर्शी रचनाएं सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कवि गिरीश पांडेय ने अपनी कविता में गांधारी की संवेदना को उकेरा। बिजय कुमार साव ने युवा शैली में काव्य पाठ किया। आलोक शर्मा ने प्रयोगात्मक काव्य में अभिव्यक्ति की प्रस्तुति की। शायराना अंदाज में कविता पाठ कर नूर मोहम्मद ने खूब तालियां बटोरी। सम्मेलन में नीलम सिंह, विमलेश त्रिपाठी, डॉ. वसुंधरा मिश्र, एकान्त श्रीवास्तव, निर्मला तोड़ी तथा मत्युंजय कुमार सिंह ने भी प्रशंसनीय कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन कवि व पत्रकार डॉ. अभिज्ञात ने किया। आकाशवाणी कोलकाता की उप महानिदेशक (कार्यक्रम ) स्वप्ना मंडल की उपस्थिति में कार्यक्रम अधिशासी मनीश भट्टाचार्जी तथा आकाशवाणी के अन्य सदस्य सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय रहे। 


साभार: राजस्थान पत्रिका,  कोलकाता, 25 मार्च 2014

कोई टिप्पणी नहीं: