5/31/2009

प्रतिभा सिंह के लिए भोजपुरी आइटम सांग लिखा अभिज्ञात ने


कोलकाताः साहित्य में गंभीर सरोकार वाली रचनाओं के लिए विशेष तौर पर ख्यात लेखक-पत्रकार अभिज्ञात ने प्रतिभा सिंह के लिए भोजपुरी में आइटम सांग लिखा है। प्रतिभा सिंह के भोजपुरी एल्बम 'मेहरारू ना पइब' में उनके लिखे गीत 'केश बा हमरो नागिन एस जनमरवा गड़हा गाल के।रूप फेल हम कइले बानी कश्मीर और बंगाल के ' पर बाकायदा एक बंगाली बाला ने आइटम डांस किया है। अभिज्ञात से ऐसा गीत प्रतिभा सिंह ही लिखवा सकती थीं। उसका एक खास कारण तो यही है कि वे न सिर्फ अभिज्ञात के दिल की मालकिन हैं बल्कि उनके घर की भी। जी हां अभिज्ञात जिस घर में रहते हैं वह प्रतिभा सिंह का है। और बहुत कम लोग जानते हैं कि भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रतिभा सिंह उनकी पत्नी हैं। प्रतिभा सिंह के गालों के डिम्पल पर गीत लिखने की ड्यूटी तो अभिज्ञात बजा ही सकते हैं। अभिज्ञात का कहना है आइटम सांग तो गुलजार जैसों ने भी लिखे हैं मैं क्या चीज़ हूं।

कोई टिप्पणी नहीं: