2/16/2014

भोजपुरी फेस्टिवल-2014 में सम्मानित होंगी विभूतियां

सम्मानित होने जा रही विभूतियां

शारदा सिन्हा-गायन-महेन्द्र मिश्र सम्मान

शशिधर सिंह-फिल्म निर्माण-नज़ीर हुसैन सम्मान
मृत्युंजय कुमार सिंह-गीति नाट्य रूपांतर-भिखारी ठाकुर सम्मान
तारकेश्वर मिश्रा-पत्रकारिता-राहुल सांकृत्यायन सम्मान
डॉ.अभिज्ञात-साहित्य-कबीर सम्मान
कोलकाता : भोजपुरी उत्थान कल्याण समाज की ओर से भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के लिए विविध कार्यक्रम किये जाते रहे हैं। संस्था की ओर विïविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए भोजपुरी समुदाय की महत्वपूर्ण विभूतियों को 'भिखारी ठाकुर सम्मान' प्रदान किया गया था। कलामंदिर में आयोजित एक समारोह में कल्पना पटवारी, संजीव, हृषिकेश सुलभ, मनोज भावुक, तैयब हुसैन पीडि़त, बीएन तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया गया था। अब 2 मार्च 2014 को सायं 5 बजे शरत सदन, हावड़ा में भोजपुरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। भोजपुरी गीत-नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम में पुन: भोजपुरी भाषा से जुड़ी प्रतिभाओं का हम सम्मान किया जायेगा।प्रख्यात भोजपुरी गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा को महेन्द्र मिश्र सम्मान,  कालिदास के संस्कृत काव्य 'मेघदूत' का हिन्दी व अंग्रेजी में में गीति-नाट्य रूपांतरकार श्री मृत्युंजय कुमार सिंह को भिखारी ठाकुर सम्मान, भोजपुरी फिल्म भाई होखे त भरत नियन व कलकतिया भउजी के निर्माता श्री शशिधर सिंह को नज़ीर हुसैन सम्मान,  देश की प्रमुख पत्रिकाओं में वरिष्ठ पदों को सुशोभित कर चुके वरिष्ठ पत्रकार व सम्प्रति प्रभात खबर, कोलकाता के सम्पादक श्री तारकेश्वर मिश्रा को राहुल सांकृत्यायन सम्मान एवं कविता, कहानी व उपन्यास विधाओं में 11 पुस्तकें लिखने वाले साहित्यकार डॉ.अभिज्ञात को कबीर सम्मान प्रदान किया जायेगा। महामंडलेश्वर एचएच स्वामी डॉ.उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज इस समारोह का उद्घाटन करेंगे एवं सांसद मुकुल राय के विशेष अतिथि होंगे। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष नरेश महतो दी है।


कोई टिप्पणी नहीं: