2/18/2014

भोजपुरी फेस्टिवल-2014 में सम्मानित होंगी विभूतियां

साभार: दैनिक जागरण, कोलकाता, 18  फरवरी 2014
जागरण संवाददाता, कोलकाता : विश्व भोजपुरी उत्थान कल्याण समाज की ओर से भोजपुरी भाषा से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा को महेन्द्र मिश्र सम्मान, कालिदास के संस्कृत काव्य (मेघदूत) के हिन्दी व अंग्रेजी में गीति-नाट्य रूपांतरकार मृत्युंजय कुमार सिंह को भिखारी ठाकुर सम्मान, भोजपुरी फिल्म निर्माता शशिधर सिंह को नज़ीर हुसैन सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार तारकेश्वर मिश्र को राहुल सांकृत्यायन सम्मान एवं साहित्यकार डॉ.अभिज्ञात को कबीर सम्मान प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष नरेश महतो दी है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सायं 5 बजे शरत सदन, हावड़ा में आयोजित भोजपुरी फेस्टिवल में भोजपुरी गीत-नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम में ये सम्मान प्रदान किये जायेंगे। फेस्टिवल का शुभारंभ एचएच स्वामी डॉ.उमाकांतानंद सरस्वती (मारीशस) करेंगे एवं सांसद मुकुल राय विशेष अतिथि होंगे। इसके पूर्व संस्था की ओर से विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्पना पटवारी, संजीव, डॉ.कृष्ण बिहारी मिश्र, हृषिकेश सुलभ, मनोज भावुक, तैयब हुसैन पीड़ित, बीएन तिवारी को भिखारी ठाकुर सम्मान प्रदान किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: